सुशांत सिंह राजपूत केस में पिता केके सिंह के एफआईआर दर्ज कराने के बाद से हर रोज कोई ना कोई नया मोड़ आ रहा है। केके सिंह के एफआईआर दर्ज कराने के बाद से रिया चक्रवर्ती गायब हैं। बिहार पुलिस केस में रिया चक्रवर्ती के बयान दर्ज कराने का इंतजार कर रही है। रिया ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके कहा था कि मझे न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। सच जल्द ही सामने आएगा। रिया के साथ फिल्म जलेबी में काम कर चुकी काजोल त्यागी से एक्ट्रेस से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। साथ ही टीवी एक्ट्रेस क्रिस्सन बरैटो ने सुशांत को उनके दोस्तो दूर रखने का भी रिया पर आरोप लगाया है।
क्रिस्सन ने लिखा- जब से सुशांत ने रिया को डेट करना शुरू किया था उसके बाद से उसे अपने किसी भी दोस्त के भी टच में रहने से मना किया गया था। उसका नंबर बदल गया था और हम सब उससे बात करने की कोशिश कर रहे थे मगर ऐसा हो नहीं पा रहा था। उसके पिता ने स्टेटमेंट में कहा- वह उसे अपने परिवार से भी बात नहीं करने देती थी। रिया चक्रवर्ती हां सच बाहर आएगा और हम इसकी पूरी कोशिस करेंगे।
Image Source : INSTAGRAMक्रिस्सन बरैटो कमेंट
रिया की जलेबी को-स्टार काजोल त्यागी ने कहा-क्रिस्सन मुझे तुम पर गर्व है कि तुमने ये कमेंट किया। जलेबी का रीशूट होने से पहले मैं इसका हिस्सा था और इनके साथ कुछ हफ्तो के शूट पर गई थी। मुझे पता है रिया कितनी नकारात्मकता फैलाने वाली हैं। सच में वीडियो में इसने हाथ फोल्ड कर रखे हैं ताक बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट को भी समझने में मुश्किल हो। यह साफ है कि वह दुखी होने का नाटक कर रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMकाजोल त्यागी कमेंट
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में रिया चक्रवर्ती के गायब होने के बारे में कहा- रिया क्यों बाग रही है। अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो सामने आए पुलिस की जांच में मदद करें। हम किसी बेगुनाह को सजा देने वाले वकील नहीं हैं। हम चाहते हैं वह आगे आएं और खुद को निर्दोष साबित करें। अगर वह ऐसा कर पाती हैं तो हम उन्हें कुछ नहीं कहेंगे। मगर वह हमसे भागती रहेंगी तो हमे शक होगा।
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 25 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना मं एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम जांच के लिए मुंबई आई हुई है।
Latest Bollywood News
Related Video