1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस देश के लिए भारतीय फैशन पर फिल्म बनाएंगी ऋचा चड्ढ़ा

इस देश के लिए भारतीय फैशन पर फिल्म बनाएंगी ऋचा चड्ढ़ा

अभिनेत्री-निर्माता ऋचा चड्ढा एक जापानी निर्माता के साथ फैशन पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। निर्माता के नाम का खुलासा किए बगैर ऋचा ने अपने बयान में कहा, "मैं जापानी निर्माता के साथ फैशन फिल्म बनाने का मौका पाकर काफी खुश हूं।"

richa- India TV Hindi
richa

मुंबई:: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढ़ा ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों से दर्शकों से प्रशंसा मिली है। उन्होंने अब तक कई मुश्किलों को बखूबी पर्दे पर पेश कर सराहना हासिल की है।

अब वो जापान के लिए एक फिल्म बनाएंगी। जिसमें वह इंडियन फैशन के बारें में होगा। हाल ही में जापान में नारा अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में शामिल हुईं अभिनेत्री-निर्माता ऋचा चड्ढा एक जापानी निर्माता के साथ फैशन पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। निर्माता के नाम का खुलासा किए बगैर ऋचा ने अपने बयान में कहा, "मैं जापानी निर्माता के साथ फैशन फिल्म बनाने का मौका पाकर काफी खुश हूं।"

ऋचा ने कहा, "जापानी निर्माता भारतीय फैशन विविधताओं पर आधारित फिल्म पर काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।"

अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म पर काम अगले साल की शुरुआत से शुरू हो जाएगा।

ऋचा ने कहा, "इस फिल्म में दर्शाया जाएगा कि भारत में किस-किस प्रकार की फैशन शैली मौजूद है और किस प्रकार ये दशकों से वैश्विक फैशन जगत को प्रेरित कर रहे हैं।"

Latest Bollywood News