A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर के दामाद भरत साहनी ने प्लाजमा किया डोनेट, पत्नी रिद्धिमा ने की सराहना

नीतू कपूर के दामाद भरत साहनी ने प्लाजमा किया डोनेट, पत्नी रिद्धिमा ने की सराहना

नीतू कपूर के दामाद भरत साहनी जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने प्लाज्मा डोनेट किया है।

bharat sahni and riddhima kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/BRAT.MAN भरत साहनी ने प्लाज्मा किया डोनेट

रिद्धिमा कपूर साहनी को अपने पति भरत साहनी पर गर्व है, क्योंकि उन्होंने कोविड-19 महामारी के बीच प्लाज्मा दान किया और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा ने अपने पति भरत की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अस्पताल में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं और प्लाज्मा दान करते दिख रहे हैं।

रिद्धमा ने लिखा, "अपना प्लाज्मा डोनेट करने को लेकर और किसी की जिंदगी बचाने को लेकर मुझे आप पर गर्व हो रहा है। बहुत बढ़िया।"

Image Source : INSTAGRAM/riddhimakapoorsahniofficialरिद्धिमा कपूर इंस्टाग्राम स्टोरी

रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर के साथ समय बिता रही हैं। वह अपने पिता ऋषि कपूर के 30 अप्रैल को निधन के कुछ दिनों बाद यहां पहुंची थीं।

नीतू कपूर ने भी प्लाज्मा दान करने के लिए अपने दामाद की प्रशंसा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "मेरे दामाद गंभीर रूप से बीमार कोविड रोगियों को अपना प्लाज्मा दान करने को लेकर मुझे आप पर गर्व है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह बहुत से अन्य लोगों को आगे आने और ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News