1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की याद में बेटी रिद्धिमा ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, एक साथ दिखा पूरा 'कपूर खानदान'

ऋषि कपूर की याद में बेटी रिद्धिमा ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, एक साथ दिखा पूरा 'कपूर खानदान'

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी बेटी रिद्धिमा उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे पाई थीं।

Riddhima Kapoor Sahni- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL ऋषि कपूर की बेटी ने शेयर की कपूर फैमिली की रेयर फोटो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। बॉलीवुड स्टार्स, राजनीतिक हस्तियां और खेल जगत सहित पूरा देश उनके निधन से स्तब्ध था। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में स्थित अपनी ससुराल में थीं और पिता के देहांत की खबर सुनने के बाद वो सड़क मार्ग से मुंबई गई थीं, लेकिन इसके बाद भी वो उन्हें अंतिम विदाई नहीं दे पाईं। 

रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर के काफी करीब थीं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद करती हैं। उन्होंने हाल ही में पूरी कपूर फैमिली की फोटो पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। 

Image Source : Instagram: @riddhimakapoorsahniofficialरिद्धिमा कपूर ने शेयर की कपूर फैमिली की रेयर फोटो

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नीतू कपूर, ऋषि कपूर, शम्मी कपूर, रणधीर कपूर, शशि कपूर, राज कपूर, रामसरनी कपूर, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर सहित कई लोग हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है, 'क्लासिक।'

गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे, लेकिन अंत में कैंसर के आगे जिंदगी हार गए। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते परिवार के कुछ सदस्यों की ही मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

Latest Bollywood News