1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिद्धिमा तिवारी के जबरा फैन ने कर डाला उनके लिए यह कारनामा

रिद्धिमा तिवारी के जबरा फैन ने कर डाला उनके लिए यह कारनामा

प्रशंसक अपने पसंदीदा कलाकार से मिलने के लिए या उनके सामने अपना प्यार जाहिर करने के लिए कुछ न कुछ करते ही रह गए हैं। लेकिन अब छोटे पर्दे और बड़े पर्दे की अदाकारा रिद्धिमा तिवारी के...

ridhima- India TV Hindi
ridhima

मुंबई: फिल्मी सितारों के लिए फैंस की दीवानगी किस हद तक हो सकती है इस बात का तो शायद अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल है। प्रशंसक अपने पसंदीदा कलाकार से मिलने के लिए या उनके सामने अपना प्यार जाहिर करने के लिए कुछ न कुछ करते ही रह गए हैं। लेकिन अब छोटे पर्दे और बड़े पर्दे की अदाकारा रिद्धिमा तिवारी के भी एक फैन उनके लिए भी कुछ ऐसा ही खास किया है। दरअसल रिद्धिमा के इस प्रशंसक ने अपने हाथ पर उनके नाम टैटू करवाया है, जिसके देखकर वह काफी हैरान रह गईं और उन्हें यह देखकर बेहद खुशी हुई।

फिलहाल टीवी शो 'गुलाम' में मालदावली के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री शो के सेट पर ऋषभ मित्तल नाम के अपने एक प्रशंसक से मिलीं। रिद्धिमा ने अपने बयान में कहा, "यह जानकर अच्छा लगा कि दर्शक मेरे किरदार मालदावली को पसंद कर रहे हैं और सराह रहे हैं। विशेष रूप से इस किरदार के कारण मेरे कई पुरुष प्रशंसक बने हैं।" अभिनेत्री के मुताबिक, "उसके हाथ पर मैं अपना नाम देखकर हैरान और अवाक रह गई, अक्सर लोग अपने करीबी शख्स के नाम का ही स्थायी टैटू बनवाते हैं। इस बात ने मेरे दिल को छू लिया।"

रिद्धिमा अपने इस प्रशंसक से मिलकर बेहद खुश हुईं और उन्होंने उसके लिए लंच भी मंगाया। लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो 'गुलाम' में परम सिंह और विकास मानाक्ताला भी हैं।

Latest Bollywood News