A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टी-20 मैच से पहले ऋषभ पंत बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग डिनर डेट पर आए नजर

टी-20 मैच से पहले ऋषभ पंत बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग डिनर डेट पर आए नजर

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किए गए।

 ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की डिनर डेट- India TV Hindi
 ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की डिनर डेट

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत 10 दिसंबर की रात साथ में डिनर डेट पर नजर आए। दोनों मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए गए। खबर ये भी है कि उर्वशी और ऋषभ करीब आ रहे हैं। पिछले साल उर्वशी का नाम हार्दिक पंड्या से भी जोड़ा गया था लेकिन उर्वशी ने साफ कर दिया था कि वो हार्दिक को डेट नहीं कर रही हैं। हाल ही में हार्दिक ने उर्वशी को पपी गिफ्ट किया था। खबर है कि पागलपंती में उर्वशी का काम देखकर हार्दिक बहुत प्रभावित हुए और बधाई के तौर पर उन्हें पपी गिफ्ट किया। लेकिन खबर ये भी है कि हार्दिक  नताशा स्टैंकोविक को डेट कर रहे हैं और सीरियस भी हैं।

वहीं अब खबर है कि उर्वशी ऋषभ के करीब आ गई हैं। दोनों भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हुए टी 20 के निर्णायक मैच से ठीक एक दिन पहले डिनर डेट पर नजर आए। दोनों मुंबई के होटल एस्टेला में रात 11 बजे साथ थे। 

बात करें हेट स्टोरी 4 की एक्ट्रेस उर्वशसी की तो वो अक्सर चर्चा में रहती हैं, हाल ही में उनकी फिल्म पागलपंती रिलीज हुई थी, जिसमें अनिल कपूर और जॉन अब्राहम जैसे सितारे भी थे। एक्ट्रेस ने यह फिल्म अपने दोस्तों के साथ देखने के लिए लखनऊ में 48 टिकट बुक किए थे लेकिन शूटिंग की वजह से वो यह फिल्म दोस्तों के साथ देख नहीं पाईं।  

Latest Bollywood News

Related Video