पूरी हुई इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फिल्म ‘बॉडी’ की शूटिंग
इमरान हाशमी और ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म 'बॉडी' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म में सोभिता धुलीपाल और वेदिका भी प्रमुख भूमिका में हैं। मुंबई और मॉरीशस के कुछ हिस्सों में 45 दिनों के शेड्यूल के बाद शूटिंग पूरी हुई।
