1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर और इरफान खान ने इस फिल्म में साथ किया था काम, वीडियो क्लिप हो रही है वायरल

ऋषि कपूर और इरफान खान ने इस फिल्म में साथ किया था काम, वीडियो क्लिप हो रही है वायरल

कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड जगत ने महज दो दिन के भीतर अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। एक्टर इरफान खान के बाद आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

इरफान खान और ऋषि कपूर- India TV Hindi
इरफान खान और ऋषि कपूर

बॉलीवुड जगत ने महज 2 दिन के अंदर अपने बड़े सितारों को खो दिया। बुधवार को इरफान खान के निधन के बाद आज मुंबई  के अस्पताल में ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिस तरह इरफान के निधन से लाखों फैंस के दिल टूटे वहीं दूसरी ओर ऋषि कपूर की असामयिक मृत्यु ने देश और विदेश में उनके प्रशंसकों को सदमे में लाकर छोड दिया है। बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि ऋषि कपूर और इरफान खान फिल्म 'डी डे' में नजर आ चुके हैं। दोनों के फिल्म के एक सीन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

इरफान खान ने एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर की काफी तारीफ की थी। उन्होने बताया था कि डी डे के शूटिंग खत्म हो जाने के बाद हम सभी ऋषि कपूर के चारों ओर बैठ जाते थे। ऋषि कपूर के पास बहुत कहानियां होती थीं। मैनें कभी सोचा नहीं था कि उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा। 

चंदनबाड़ी शवदाह गृह में होगा ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार, मूवमेंट पास लेकर दिल्ली से मुंबई पहुंच रहीं बेटी रिद्धिमा

अथिया शेट्टी से इस डी डे फिल्म की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा यह तस्वीर मेरे रोंगटे खड़ी कर रही हैं। 

 

अलविदा' इरफान खान : यहां दीजिए श्रद्धांजलि

ऋषि कपूर और इरफान खान का निधन  कैंसर के कारण हुई है। कैंसर के इलाज के बाद भी संयोग की बात है कि दोनों अभिनेता विदेश से इलाज कराकर साल 2019 में इंडिया वापस आए थे। इसके साथ ही यह एक ऐसी विडंबना है कि महज 24 घंटे के अंदर की इन महान हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Latest Bollywood News