1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिद्धिमा को आई पिता ऋषि कपूर की याद, शेयर की कई अनदेखी फोटोज

रिद्धिमा को आई पिता ऋषि कपूर की याद, शेयर की कई अनदेखी फोटोज

ऋषि कपूर पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे, लेकिन 30 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

<p>रिद्धिमा कपूर ने...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL रिद्धिमा कपूर ने अपनी शादी की पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें पिता ऋषि नज़र आ रहे हैं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे, लेकिन आखिरी में कैंसर से जंग हार गए। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अक्सर उन्हें याद करती हैं और उनकी थ्रोबैक फोटोज शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने पिता की कई फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने पहली फोटो शेयर की, जिसमें ऋषि के अलावा रणबीर कपूर, नीतू कपूर और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी मौजूद हैं। 

Image Source : instagram: @riddhimakapoorsahniofficialदिग्गज गायिका लता मंगेशकर और परिवार के साथ ऋषि कपूर

दूसरी फोटो रिद्धिमा की शादी की है। इसमें ऋषि कपूर उनके बगल में ही बैठे हुए हैं।

Image Source : instagram: @riddhimakapoorsahniofficialरिद्धिमा कपूर ने अपनी शादी की पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें पिता ऋषि नज़र आ रहे हैं

तीसरी फोटो में रिद्धिमा की बेटी समारा अपने नाना के पोस्टर के सामने पोज देकर फोटो क्लिक करा रही हैं।

Image Source : instagram: @riddhimakapoorsahniofficialनाना के पोस्टर के साथ पोज देती समारा

चौथी फोटो में ऋषि और समारा की मिलती-जुलती फोटो है। दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।

Image Source : instagram: @riddhimakapoorsahniofficialरिद्धिमा ने पिता और बेटी समारा की एक जैसे लुक में फोटो शेयर की

बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा देशव्यापी लॉकडाउन के चलते समय पर मुंबई नहीं पहुंच सकी थीं। इसलिए वो अपने पिता को अंतिम विदाई नहीं दे पाई थीं। परिवार के कुछ सदस्यों की ही मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 

Latest Bollywood News