1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कनिका कपूर मामले में ऋषि कपूर ने ली चुटकी: कुछ कपूर लोगों पर समय भारी, हे मालिक रक्षा करना!

कनिका कपूर मामले में ऋषि कपूर ने ली चुटकी: कुछ कपूर लोगों पर समय भारी, हे मालिक रक्षा करना!

कनिका कपूर के कोरोना केस पर ऋषि कपूर ने गजब का पंच मारा है। उन्होंने कपूरों की रक्षा करने की अपील मालिक से कर डाली है। 

rishi kapoor kanika kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर ने कनिका कपूर को लेकर किया ट्वीट

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने कनिका कपूर के  कोरोना पॉजिटिव मामले पर एक अनोखे अंदाज में ट्वीट किया है। 'कपूर स्पेशल' ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही एक्टर ने यस बैंक के सीईओ राणा कपूर और कनिका की फोटो भी शेयर की है।

ऋषि कपूर ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'आजकल कुछ 'कपूर' लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं.. हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूरों की.. कभी कोई गलत काम ना हो.. जय माता दी।'

लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर ने क्या-क्या किया, जानिए पूरी जानकारी

गौरतलब है कि कनिका कपूर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साझा किया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। उन्होंने लिखा, "पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के संकेत मिले हैं, मैंने खुद का टेस्ट कराया और यह कोविड-19 निकला। मेरा परिवार और मैं अभी पूरी तरह से एकांतवास में हैं और चिकित्सा सलाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हवाई अड्डे पर 10 दिन पहले सामान्य प्रक्रिया के तहत मेरी स्क्रीनिंग हुई थी और केवल 4 दिन पहले इसके लक्षण सामने आए हैं। इस समय मैं आप सबसे अपील करती हूं कि आप सब सेल्फ-आइसोलेशन में रहें और लक्षण नजर आने पर टेस्ट कराएं।"

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो अब 288 हो गई है। वहीं, चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Latest Bollywood News