A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की याद में बेटी रिद्धिमा ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, पिता की गोद में बैठे दिखे रणबीर

ऋषि कपूर की याद में बेटी रिद्धिमा ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, पिता की गोद में बैठे दिखे रणबीर

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अक्सर अपने पिता की याद में उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर करती हैं। 

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीरें- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL रिद्धिमा कपूर ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीरें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से हर कोई हैरान था। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते परिवार के कुछ सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें आखिरी बार नहीं देख पाई थीं। वो अपने पिता तो अक्सर याद करती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी थ्रोबैक फोटोज शेयर करती हैं। 

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर पिता ऋषि कपूर, मां नीतू कपूर और भाई रणबीर की पुरानी फोटो पोस्ट की है। एक फोटो में रणबीर पिता की गोद में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि नीतू बेटी रिद्धिमा को दुलार रही हैं। 

Image Source : instagram: @riddhimakapoorsahniofficialपिता की गोद में बैठे रणबीर और रिद्धिमा को दुलारती नीतू कपूर

रिद्धिमा ने अपने बचपन की कुछ और फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो पिता ऋषि और मां नीतू के साथ नज़र आ रही हैं।

Image Source : Instagram: @riddhimakapoorsahniofficialऋषि कपूर की अनदेखी तस्वीर

Image Source : Instagram: @riddhimakapoorsahniofficialरिद्धिमा कपूर ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीरें

Image Source : Instagram: @riddhimakapoorsahniofficialपिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के पास बैठी हुईं रिद्धिमा

गौरतलब है कि ऋषि पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी कैंसर का इलाज कराया, लेकिन 30 अप्रैल 2020 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Latest Bollywood News