1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' उनके जन्मदिन पर हो सकती है रिलीज

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' उनके जन्मदिन पर हो सकती है रिलीज

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।

ऋषि कपूर- India TV Hindi
Image Source : INSTA- NEETU KAPOOR ऋषि कपूर

मुंबई: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को 2021 की थियेटर में रिलीज़ करने की प्लानिंग चल रही है। चूंकि फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है, लेकिन निर्माता इस साल 4 सितंबर को उनके जन्मदिन पर अभिनेता के फैंस और उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए, दिग्गज अभिनेता की आखिरी फिल्म पेश करने का प्रयास कर रहे हैं। परेश रावल ने फिल्म के बचे हिस्से को उसी भूमिका में पूरा करने के लिए सहमति व्यक्त की है। 

सुशांत सिंह राजपूत के गाने पर अंकिता लोखंडे ने मकरसंक्रांति पर किया डांस, वीडियो वायरल

मैकगफिन पिक्चर्स के साथ रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित यह फ़िल्म डेब्यूटेंट हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म 60 साल के एक प्यारे आदमी पर आधारित हल्की-फुल्की फ़िल्म है। 2021 रिलीज़ की योजना के साथ, शर्माजी नमकीन के निर्माता और टीम जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं।

निया शर्मा ने खरीदी 80 लाख से भी ज्यादा कीमत वाली नई लग्जरी कार, शेयर किया वीडियो 

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News