1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन को गंभीर ना लेने पर भड़के ऋषि कपूर, कहा- इमरजेंसी लगाओ

लॉकडाउन को गंभीर ना लेने पर भड़के ऋषि कपूर, कहा- इमरजेंसी लगाओ

कोरोना वायरस का प्रकोप देशभर में फैलता जा रहा है। इस वायरस से बचने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

rishi kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर

दुनियाभर में कोरोना वायरस फैल चुका है। इस वायरस की वजह से हजारों लोगों की जान भी जा चुकी है। कोरोना वायरस के प्रकोप को भारत में कम करने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ताकि इस दौरान लोग घरों से बाहर ना निकले और वायरस के फैलने को कंट्रोल किया जा सके। मगर लोग घर से बाहर निकलने से मान नहीं रहे हैं जिसकी वजह से पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही हैं। लोगों के इस लॉकडाउन को गंभीर ना लेने से बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर उन पर भड़के हैं।

ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों पर अपना गुस्सा निकाला। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया। प्रिय भारतीयों, हमें इमरजेंसी लगाने का फैसला लेना चाहिए। देखिए पूरे दे में क्या हो रहा है। अगर टीवी की बात सच माने तो लोग पुलिस वालों और मेडिकल स्टाफ को मार रहे हैं। इस परिस्थिति से लड़ने का कोई और तरीका नहीं बचा है। यह हम सभी के लिए अच्छा होगा। पैनिक पैदा हो रहा है।

ऋषि कपूर ने पीएम मोदी के लॉकडाउन का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट किया था- एक के लिए सब सब के लिए एक। हमें वही करना है जो हमें करना है। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम सभी एक दूसरे को व्यस्त रखेंगे और आने वाले समय के लिए मनोरंजन करेंगे। कोई चिंता नहीं। घबराए नहीं। साला इस्को भी देख लागे। पीएम जी चिंता मत करो हम आपके साथ हैं! जय हिन्द।

आपको बता दें कोरोना वायरस के भारत में अभी तक 724 केस सामने आ चुके हैं वहीं इसकी वजह से 17 लोगों की मौत भी हो गई है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के 529,614 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Latest Bollywood News

Related Video