A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने जावेद जाफरी के बेटे मीजान को शुभकामनाएं दी

ऋषि कपूर ने जावेद जाफरी के बेटे मीजान को शुभकामनाएं दी

दिगग्ज अभिनेता ऋषि कपूर ने मीजान जाफरी को उनकी पहली फिल्म 'मलाल' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मीजान दिग्गज अभिनेता जगदीप के पोते और जावेद जाफरी के बेटे हैं। 

<p>rishi kapoor</p>- India TV Hindi
rishi kapoor

नई दिल्ली: दिगग्ज अभिनेता ऋषि कपूर ने मीजान जाफरी को उनकी पहली फिल्म 'मलाल' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मीजान दिग्गज अभिनेता जगदीप के पोते और जावेद जाफरी के बेटे हैं।

न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि ने मंगलवार को ट्वीट किया, "नया सितारा, जगदीप साहब के पोते, जावेद जाफरी के बेटे और तीसरी पीढ़ी के अभिनेता मीजान को पहली फिल्म 'मलाल' के लिए शुभकामनाएं। आप पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। शुभकामनाएं व आशीर्वाद।"

फिल्म 'मलाल' से फिल्मकार संजय लीला भंसाली की भांजी शरमिन सहगल भी फिल्मी दुनिया में आगाज कर रही हैं। 

'मलाल' शुक्रवार को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News