A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के जन्मदिन पर खास पोस्ट किया शेयर

रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के जन्मदिन पर खास पोस्ट किया शेयर

जेनेलिया डिसूजा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। पत्नी जेनेलिया के जन्मदिन पर रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया है।

riteish deshmukh and genelia d souza- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RITEISHD रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के बर्थडे पर खास पोस्ट शेयर किया है। जेनेलिया आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। रितेश ने जेनेलिया के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी शाश्वत हंसी, मेरी पार्टनर इन क्राइम, मेरी खुशी, मेरी मार्गदर्शक, मेरी उत्साह, मेरा प्रकाश, मेरी जिंदगी, मेरी सबकुछ हो। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं बाइको - आपके साथ बढ़ना एक आशीर्वाद है।

रितेश के इस पोस्ट पर पत्नी जेनेलिया ने रिप्लाई भी किया है। जेनेलिया ने लिखा-हमें .. हमारी खामियों को, हमारी कमजोरियों को, हमारी खूबियों को, हमारी खुशियों को ।मुझे तुम्हारी ज़रूरत है .. मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती हूं।

रितेश के इस पोस्ट पर उनके कई दोस्तों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सुनील शेट्टी, सुदीप किच्चा ने जेनेलिया को बर्थडे विश किया।

रितेश और जेनेलिया बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों ने फिल्म तुझे मेरी कसम से बॉलीवुड में कदम रखा था। दोनों 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। रितेश और जेनेलिया के दो बेटे रियान और रायल हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख आखिरी बार बागी 3 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। वहीं जेनेलिया से लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है।

Latest Bollywood News