A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी यूनिवर्स: एवेंजर्स की तर्ज पर अब 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे 'सिंबा' और 'सिंघम'

रोहित शेट्टी यूनिवर्स: एवेंजर्स की तर्ज पर अब 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे 'सिंबा' और 'सिंघम'

अक्षय कुमार इस 'सूर्यवंशी' में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

<p>रोहित शेट्टी...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/KARAN JOHAR रोहित शेट्टी यूनिवर्स

मुंबई: रोहित शेट्टी की 'कॉप यूनिवर्स' का विस्तार करने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' में 'सिंघम' के स्टार अजय देवगन, 'सिंबा' स्टार रणवीर सिंह कैमियो रोल में नजर आएंगे। वहीं अक्षय कुमार इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

रोहित ने सोशल मीडिया पर अपने तीनों हीरो और फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "और. ब्रह्मांड का विस्तार, हमारा खेल शुरू"।


सभी अभिनेताओं ने अपने हाथ में क्लैप बोर्ड पकड़ रखा था। दरअसल, सोमवार को यहां फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार की मां के किरदार में नीना गुप्ता भी नजर आएंगी।

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी अगले साल रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक्ट्रेस  नीना गुप्ता एक रूढ़िवादी मां की भूमिका निभा रही है जो अपने बेटे से भोजन और शादी के लिए पूछती रहती है। फिल्म में उनकी भूमिका के कई आयाम हैं और एक माँ की भूमिका के लिए एक नया स्वभाव है।


रोहित शेट्टी की फिल्मों की तारीफ करते हुए, एक्टर ने कहा कि डायरेक्टर ने कुछ शानदार फिल्में बनाई हैं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा है। वहीं सिंघम, सिंघम 2 और सिम्बा के बाद रोहित शट्टी की ये चौथी फिल्म होगी जो पुलिस ऑफिसर पर आधारित होगी। हाल ही में अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की  है जिसमें रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सभी एक्टर अपनी फिल्म के बोर्ड के साथ नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अब नीना गुप्ता अक्षय की मां का रोल निभाती हुई आएगीं नज़र, कभी आयुष्मान खुराना ने कर दिया था बधाई हो के लिए रिजेक्ट

एक्टर करण ओबेरॉय पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latest Bollywood News