1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोनित रॉय बोले राम गोपाल वर्मा को समझा गया गलत

रोनित रॉय बोले राम गोपाल वर्मा को समझा गया गलत

रॉनित रॉय इन दिनों फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'सरकार 3' क लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रोनित ने हाल ही में कहा कि राम गोपाल वर्मा एक ऐसे इनसान हैं जिन्हें ठीक से समझा नहीं गया है।

ronit- India TV Hindi
ronit

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रॉनित रॉय इन दिनों फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'सरकार 3' क लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रोनित ने हाल ही में कहा कि राम गोपाल वर्मा एक ऐसे इनसान हैं जिन्हें ठीक से समझा नहीं गया है। रॉय ने 'सरकार 3' में अभिनेता अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, मनोज वाजपेयी, अमित साध और यामी गौतम जैसे सितारों के साथ काम किया है।

फिल्म में इतने कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में रोनित ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, "इससे आप सतर्क और सचेत रहते हैं। आप अपने काम पर अतिरिक्त ध्यान देते हैं और अनुशासित होते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं कभी भी अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं करता हूं या मेरे में अनुशासनहीनता की कोई दिक्कत है। यह बड़ी फिल्म है और मेरे लिए महान यात्रा है।"

वर्मा के बारे में पूछे जाने पर रोनित ने कहा, "वह खुद अपने आप में एक पहेली हैं। इसलिए मुझे उन्हें समझने में दो, तीन दिन लग गए। एक बार जब मैंने उन्हें समझ लिया तो पाया कि वह बेहतरीन इनसान, निर्देशक हैं। मैं कहना चाहूंगा कि एक व्यक्ति के रूप में उन्हें सही से समझा नहीं गया।" रोनित ने कहा, "निर्देशक के रूप में वर्मा में अद्भुत स्पष्टता है।"

Latest Bollywood News