1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Roohi Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म का चला जादू, तीसरे दिन भी की अच्छी कमाई

Roohi Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म का चला जादू, तीसरे दिन भी की अच्छी कमाई

दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित हॉरर कॉमेडी 'रूही' को हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 11 मार्च 2021 को रिलीज हुई थी।

Roohi box office collection day 3- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @ASHIYASHAIK12J1 राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म का चला जादू, तीसरे दिन भी की अच्छी कमाई

राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म 'रूही' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही हैं। शनिवार को वीकेंड होने की वजह से सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ी और रिलीज के तीसरे दिन मूवी ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। बता दें कि 'रूही' 11 मार्च 2021 को रिलीज हुई थी। लंबे समय बाद थियेटर्स में बड़ी फिल्म रिलीज हुई है। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, 'रूही ने गुरुवार को 3.06, शुक्रवार को 2.25 और शनिवार को 3.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन दिन में कुल 8.73 करोड़ रुपये कमाए हैं।'

जाह्नवी कपूर की 'रूही' देख भावुक हुए पिता बोनी कपूर, कहा - श्रीदेवी होतीं तो उन्हें बेटी पर गर्व होता

बता दें कि दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित हॉरर कॉमेडी 'रूही' को हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया है। वहीं, बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार दिनेश विजान 'बदलापुर', 'बाला' और 'स्त्री' सहित कई फिल्मों का निर्माण किया है।

जाह्नवी कपूर इस फिल्म के अलावा 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगी, जिसमें कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी भी लीड रोल में हैं। वहीं, राजकुमार राव की बात करें तो वो जल्द ही 'बधाई दो' में नज़र आएंगे, जिसमें भूमि पेडनेकर भी हैं। इसके अलावा वो एक और मूवी में कृति सेनन के साथ नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News