1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साल 2017 में एक अच्छी प्रेम कहानी के साथ निर्देशन में वापसी करेंगे रोशन अब्बास

साल 2017 में एक अच्छी प्रेम कहानी के साथ निर्देशन में वापसी करेंगे रोशन अब्बास

मैं अच्छी प्रेम कहानी पर काम कर रहा हूं। यह रिश्ते और शादी पर आधारित है, जो बेहद खास है। मुझे लगता है कि हमारे दर्शक इसके लिए तैयार हैं और मैं 2017 में आपको चौकाऊंगा। मैं 101 प्रतिशत वापसी करूंगा।"

roshan- India TV Hindi
roshan

मुंबई: फिल्म 'ऑलवेज कभी कभी' से निर्देशन की शुरुआत कर चुके टीवी एंकर-लेखक-निर्देशक रोशन अब्बास साल 2017 में रिश्ते पर आधारित फिल्म के निर्देशन से वापसी करेंगे। रोशन ने कहा,"मैं अच्छी प्रेम कहानी पर काम कर रहा हूं। यह रिश्ते और शादी पर आधारित है, जो बेहद खास है। मुझे लगता है कि हमारे दर्शक इसके लिए तैयार हैं और मैं 2017 में आपको चौकाऊंगा। मैं 101 प्रतिशत वापसी करूंगा।"

उन्होंने कहा कि इस बात पर विश्लेषण कर रहा था कि पहली फिल्म 'ऑलवेज कभी कभी' में क्या गलती हुई थी।

अब्बास ने कहा,"मैं वास्तविक व्यक्ति हूं। मुझे लगता है कि मैंने फिल्म बनाई और यह चली नहीं। इसमें क्या गलती हुई। कभी-कभी लगता है कि मैं बिंदास ²ष्टिकोण के साथ युवा पीढ़ी से बात करने की कोशिश कर रहा था।"

उन्होंने कहा, "मैंने 'एनएच 8' की स्क्रिप्ट लिखी और मैंने इसकी शूटिंग शुरू की। 'एनएच 10' भी इसी तरह की फिल्म है। मैंने सोचा कि ऐसा कैसे हो सकता है।"

गौरी खान द्वारा निर्मित 'ऑलवेज कभी कभी' में अली फजल, गिसेली मांटेरो, जियो मोरानी और सत्यजीत दुबे प्रमुख भूमिकाओं में थे।

Latest Bollywood News