A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक करने जा रही हैं शादी, जानिए कौन बनेगा उनका रियल लाइफ दूल्हा

टीवी की छोटी बहू रुबीना दिलैक करने जा रही हैं शादी, जानिए कौन बनेगा उनका रियल लाइफ दूल्हा

रुबीना के होने वाले पति ने कहा है कि वो शादी में घोड़ी पर नहीं बैठेंगे। क्योंकि यह जानवरों पर अत्याचार है।

रुबीना, अभिनव- India TV Hindi
रुबीना, अभिनव

नई दिल्ली: जी टीवी के पॉपुलर शो 'छोटी बहू' से मशहूर हुई रुबीना दिलैक अब कलर्स के शो ‘शक्ति’ में किन्नर बहू का रोल प्ले कर रही हैं। रुबीना ने कई हिट शो किए हैं और लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। रुबीना के चाहनेवालों के लिए अब गुड न्यूज है। रुबीना जल्द ही शादी करने जा रही हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक जून 2018 में रुबीना अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रुबीना और अभिनव पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों परिवारों ने मिलकर अब शादी की तारीख और जगह फाइनल कर ली है।

अभिनव अक्सर 2 फिल्म में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने छोटी बहू, हिटलर दीदी और दीया और बाती हम जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। अभिनव ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए कहा था। हां हम जून में शादी कर रहे हैं। हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं था। वो अच्छी इंसान है। मुझे ऐसी ही लड़की शादी के लिए चाहिए थी।

अभिनव ने यह भी कहा कि वो शादी में घोड़ी पर नहीं बैठेंगे। क्योंकि यह जानवरों पर अत्याचार है।

Latest Bollywood News