1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #Rustom: अक्षय की फिल्म का चौथा दिन, कर ली कुल इतनी कमाई

#Rustom: अक्षय की फिल्म का चौथा दिन, कर ली कुल इतनी कमाई

12 अगस्त 2016 को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम ने चौथे दिन (सोमवार) भी बॉक्स ऑफिस पर 17.81 करोड़ के साथ अच्छा बिजनेस किया है।

Rustom
- India TV Hindi
Image Source : PTI Rustom

मुंबई: 12 अगस्त 2016 को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम ने चौथे दिन (सोमवार) भी बॉक्स ऑफिस पर 17.81 करोड़ के साथ अच्छा बिजनेस किया है। वीकएंड और 15 अगस्त के मौके को देखते हुए फिल्म ने अब तक ठीक ठाक कमाई कर ली है। आपको बता दें कि इस दिन बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले रितिक रोशन की फिल्म मोहेंजो-दारो रिलीज हुई थी। लोग मोहेंजो-दारे से ज्यादा रुस्तम को पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि गब्बर, बेबी और एयरलिफ्ट के बाद रुस्तम अक्षय कुमार की चौथी फिल्म है जो देश या देशभक्ति से जुड़ी हुई है। ( देश और दुनिया की बाकी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें।)

कैसा रहा फिल्म का अब तक का बिजनेस:

अगर सिर्फ भारत में फिल्म के बिजनेस की बात की जाए तो फिल्म अब तक कुल 68.23 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इस फिल्म ने बीते रविवार 19.88 करोड़ के साथ अच्छा कारोबार किया था।

       

Latest Bollywood News