1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सागरिका ने युवराज सिंह के साथ शेयर की फोटो, यूवी की वाइफ को हुई जलन कर दिया ऐसा कमेंट

सागरिका ने युवराज सिंह के साथ शेयर की फोटो, यूवी की वाइफ को हुई जलन कर दिया ऐसा कमेंट

सागरिका ने युवराज सिंह के साथ एक तस्वीर क्या शेयर कर दी यूवी की वाइफ हेजल कीच को जलन होने लगी।

hejal, yuvi, sagarika- India TV Hindi
hejal, yuvi, sagarika

नई दिल्ली: मुंबई में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन की खबरें सोशल मीडिया में लगातार चर्चा में हैं। इस इवेंट की कई तस्वीरें सामने आईं और वायरल हुई। लेकिन अब एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई है जिससे क्रिकेटर युवराज सिंह की वाइफ हेजल कीच को जलन होने लगी। दरअसल विरुष्का के रिसेप्शन में युवराज सिंह और जहीर खान की वाइफ सागरिका घाटगे के कपड़े काफी मैच कर रहे थे। सागरिका ने युवराज के साथ सेल्फी ली और इंस्टा अकाउंट पर ये तस्वीर अपलोड कर दी। तस्वीर के साथ सागरिका ने लिखा- ट्वीनिंग विद मिस्टर सिंह।

तस्वीर देखकर युवराज की वाइफ हेजल कीच ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा- मुझे ऐसा लगता है कि मुझे भी जहीर खान के साथ मैचिंग का आउटफिट पहनना चाहिए था।

hejal, yuvi, sagarika

हेजल के इस कमेंट से यूजर्स भी मजे लेने लगे और कहा सागरिका को अपने पति के साथ देखकर हेजल को जलन हो रही है। बता दें कि सागरिका और जहीर खान ने भी इसी साल शादी की है। दोनों की हनीमून की तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं।

Latest Bollywood News