नई दिल्ली: अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता सैफ अली खान में इन दिनों तैमूर को लेकर जंग छिड़ी है। जंग भी बहुत प्यारी है, जिसे सुनकर आप मुस्कुरा उठेंगे। एक इंटरव्यू में करीना ने खुलासा किया कि तैमूर के लुक की वजह से उनकी और सैफ की बहस हो जाती है। करीना मानती हैं कि तैमूर में उसके नाना रणधीर कपूर की छवि दिखती है और उसकी आंखें करिश्मा की तरह नीली हैं। वहीं सैफ मानते हैं कि उनका बेटा उनके परिवार पर गया है।
10 दिसंबर 2016 को जन्मे तैमूर अभी सिर्फ 6 महीने के हैं। करीना का मानना है कि तैमूर की शक्ल अभी बदलती रहती है। उसमें कपूर और पटौदी दोनों की छवि नजर आती है।
करीना और तैमूर की ये क्यूट तस्वीर हो रही है वायरल
हाल ही में रणबीर कपूर ने भी कहा था कि टीवी और अखबारों में तैमूर की तस्वीर देखकर वो भी अपने भांजे को नहीं पहचान पाते हैं।
फिल्मों की बात करें तो करीना जल्द ही सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म के लिए करीना अपना वेट भी कम कर रही हैं। इस वजह से अक्सर करीना जिम के बाहर नजर आ जाती हैं। कभी-कभी मां करीना के साथ बेटे तैमूर भी नजर आ जाते हैं।