नई दिल्ली: सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे और सोशल मीडिया स्टार तैमूर अली खान की क्यूट तस्वीरें देखने का लोग इंतजार करते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर आती है तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। तैमूर चाहे प्ले स्कूल जा रहे हों या पार्क में खेल रहे हों, कैमरापर्सन हर जगह उनकी तस्वीरें लेने के लिए मौजूद रहते हैं, लेकिन अब शायद लोगों को तैमूर नजर न आएं।
फिल्मफेयर ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि सैफ और करीना ने सभी कैमरामैन को तैमूर की फोटो न खींचने का निवेदन किया है। दरअसल, अब तैमूर कैमरा को देख कर हाय, बाय करने लगे हैं। सैफ-करीना का मानना है कि तैमूर के दिमाग में चीजें बैठ जा रही हैं। इसलिए वह नहीं चाहते कि तैमूर की तस्वीरें खींची जाएं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ ने पैपराज़ी से प्राइवेसी का निवेदन किया है और उन्हें उनके घर के बाहर खड़े रहने के लिए मना किया है।
सैफ के फिल्मी करियर की बात करें तो 26 अक्टूबर को उनकी फिल्म 'बाज़ार' रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ राधिका आप्टे, चित्रांगदा सिंह और विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा हैं। यह रोहन की पहली फिल्म है। फिल्म की शुरुआत धीमी रही है। फिल्म ने पहले दिन 3.07 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है।
इसके अलावा सैफ नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' में भी नजर आएंगे। इसके पहले पार्ट की बहुत तारीफ हुई है।
करीना के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो इस साल रिलीज हुई 'वीरे दी वेडिंग' को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास करण जौहर की 'तख्त' भी है, जिसमें रणवीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर हैं।
Also Read:
सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बाद पहला करवा चौथ ऐसे कर रहे सेलिब्रेट, देखें Photos
करवा चौथ 2018: सुयश राय-रणविजय सिंघा समेत इन टीवी एक्टर्स ने अपनी पत्नियों के लिए रखा व्रत
Baazaar box office collection day 1: सैफ अली खान की फिल्म की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए 3.07 करोड़ रूपये
Latest Bollywood News