A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेब्यू करने से पहले ही सारा अली खान ने साइन की तीसरी फिल्म, अब पिता सैफ संग आएंगी नजर

डेब्यू करने से पहले ही सारा अली खान ने साइन की तीसरी फिल्म, अब पिता सैफ संग आएंगी नजर

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'केदारनाथ' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। लेकिन अब खबर आई है कि डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही सारा ने अब अपनी तीसरी फिल्म भी साइन कर दी है।

Saif Ali Khan and Sara Ali Khan- India TV Hindi
Saif Ali Khan and Sara Ali Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'केदारनाथ' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। लेकिन अब खबर आई है कि डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले ही सारा ने अब अपनी तीसरी फिल्म भी साइन कर दी है। हाल ही में खबरों के मुताबिक सारा अब पिता सैफ के साथ पर्दे पर अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म को 'फिल्मिस्तान' के निर्देशक नितिन कक्कड़ डायरेक्ट करने वाली है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है। खबरों के अनुसार नितिन ने जैसे ही इस फिल्म की कहानी सारा और सैफ को सुनाई तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हांमी भर दी। नितिन ने बताया फिलहाल सारा और सैफ से डेट्स को लेकर बातचीत की जा रही है।

गौरतलब है कि 'केदारनाथ' के बाद अब सारा, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ दिखाई देने वाली हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही सारा के चाहने वालों की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है।

Latest Bollywood News