1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ ने दोबारा पिता बनने के बाद दिया पहला रिएक्शन, नए बच्चे और करीना को लेकर कही ये बात

सैफ ने दोबारा पिता बनने के बाद दिया पहला रिएक्शन, नए बच्चे और करीना को लेकर कही ये बात

सैफ अली खान ने दोबारा पिता बनने के बाद अपना बयान जारी किया है।

Saif Ali Khan and Kareena - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR KHAN Saif Ali Khan and Kareena 

करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोबारा पेरेंट्स बन गए हैं। करीना ने 21 फरवरी को सुबह 9 बजे बेटे को जन्म दिया। इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर आम हो या फिर खास हर कोई इन दोनों सितारों को बधाई देने लगा। इस बीच सैफ अली खान ने दोबारा पिता बनने के बाद अपना बयान जारी किया है।

करीना के दोबारा मां बनने पर करिश्मा की खुशी का नहीं ठिकाना, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ ने कहा- 'हम लोग दोबारा एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। बेटा और उसकी मां दोनों ही हेल्दी और ठीक हैं। आप सभी की शुभकामनाओं, प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।' 

करीना कपूर और सैफ अली खान के घर आया नया सदस्य, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

सैफ के अलावा दोबारा मासी बनीं करिश्मा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। करिश्मा ने करीना के बचपन की तस्वीर शेयर कर प्यार भरा पोस्ट लिखा। करिश्मा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें रणधीर कपूर गोद में नन्हीं सी करीना को लिए हुए हैं और उनके बगल में छोटी सी करिश्मा कपूर खड़ी हुई हैं। 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- 'ये मेरी बहन है जब वो पैदा हुई थी और अब वो दोबारा मां बन गई है...और मैं मासी दोबारा बन गई हूं।  बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। ढेर सारी बधाई।' 

करीना और अभिनेता सैफ अली खान की यह दूसरी संतान है। करीना को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना एक बेटे तैमूर अली खान के पैरेंट्स हैं। करीना ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया था। 

Latest Bollywood News