Happy B’Day: इस वजह से कभी मां नहीं बन पाईं सायरा बानो, दिलीप कुमार ने किया था खुलासा
सायरा बानो आज 74 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था। सायरा इंडस्ट्री की उन कुछ चुनिंदा अदाकाराओं में से एक मानी जाती है जिन्होंने 60 और 70 के दशक में दर्शकों पर न सिर्फ अपनी बेहतरीन अदाकारी का जादू चलाया बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी कायल थे।

सायरा बानो और दिलीप का बेइंतेहा किसी से छिपा नहीं है। लेकिन इनके कोई बच्चे नहीं पाए। दिलीप कुमार ने कुछ वक्त पहले अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का जिक्र करते हुए इसकी वजह भी बताई थी। उन्होंने बताया कि, वर्ष 1972 में सायरा बानो प्रेगनेंट हुई थीं, लेकिन तभी उन्हें हाई ब्लड प्रैशर की भी परेशानी हो गई। उस समय उनका 8वां महीना चल रहा था। उनके हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सर्जरी करना भी संभव नहीं हो पा रहा था और इसी बीच दम घूटने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद से ही सायरा दोबारा कभी प्रेगनेंट नहीं हो पाईं। हालांकि इन दोनों का प्यार आज भी वैसा ही बरकरार है जैसा उन दिनों था।