1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलीम-जावेद अख्तर की जोड़ी का एक बार फिर चलेगा जादू, बनने जा रही हैं ये फिल्म

सलीम-जावेद अख्तर की जोड़ी का एक बार फिर चलेगा जादू, बनने जा रही हैं ये फिल्म

सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स जल्द ही सलीम खान और जावेद अख्तर की डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले हैं। जिसका नाम होगा- 'एंग्री यंग मेन'। आपको बता दें कि दोनों दिग्गज देश के दो सबसे प्रसिद्ध लेखकों में से हैं।

सलीम -जावेद अख्तर पर जल्द आने वाली है डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन- India TV Hindi
Image Source : PR सलीम -जावेद अख्तर पर जल्द आने वाली है डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन

अब तक की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक है कि तीन प्रमुख प्रोडक्शन हाउस एक साथ काम करेंगे। जी हां सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स जल्द ही सलीम खान और जावेद अख्तर की डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले हैं। जिसका नाम होगा- 'एंग्री यंग मेन'। आपको बता दें कि दोनों दिग्गज देश के दो सबसे प्रसिद्ध लेखकों में से हैं। 

नम्रता राव द्वारा निर्देशित, डॉक्यूमेंट्री का निर्माण सलमान खान (सलमान खान फिल्म्स), फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी (एक्सेल एंटरटेनमेंट), जोया अख्तर और रीमा कागती (टाइगर बेबी फिल्म्स) के नेतृत्व में तीन बैनरों के तहत एक संयुक्त उद्यम के रूप में किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट उस युग के जादू को कैप्चर करेगा जिसे सलीम-जावेद ने मिलकर बनाया था। 

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' जुलाई में होगी रिलीज, एक्टर ने खुद पोस्ट कर दी जानकारी

सलीम-जावेद को स्टार का दर्जा हासिल करने वाले पहले भारतीय पटकथा लेखक होने के लिए जाना जाता है, जो अब तक के सबसे सफल भारतीय पटकथा लेखक है, जिन्होंने 1970 के दशक में भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी थी। बॉलीवुड फॉर्मूला बदल दिया और फिर से शुरू किया और बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फॉरमेट का नेतृत्व करते आये है।

Latest Bollywood News