मुंबई: अभिनेता सलमान खान एक बार फिर से कटरीना के पास लौट आए हैं और ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इसका ऐलान तो सलमान ने खुद किया है। जी हां, सलमान ने कटरीना के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है और लिखा है 'बैक टूगेटर'। लेकिन इससे पहले आप कुछ और सोचे हम बता दें सलमान ने ये वापसी रियल लाइफ में नहीं रील लाइफ में की है।
सलमान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना के साथ रोमांटिक तस्वीर तो साझा की है लेकिन उसका कैप्शन लिखा है, ‘बैक टुगेदर, इन टाइगर जिंदा है’ यानि सलमान कटरीना के पास लौटे तो हैं लेकिन फिल्मी परदे पर।
सलमान और कटरीना आजकल ऑस्ट्रेलिया में ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का ये पहला शेड्यूल है। दोनों ने फिल्म के लिए एक गाना भी शूट कर लिया है। गाने के बोल हैं ‘दिल दियां गल्लां’। ये एक रोमांटिक गाना है जो सलमान और कटरीना पर फिल्माया गया है। गाने को कोरियोग्राफ किया है वैभवी मर्चेंट ने।
बड़े परदे पर ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें:
आगे की स्लाइड में पढ़िए सलमान-कटरीना के कुछ किस्से
Latest Bollywood News