1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. WOW! 'खिलाड़ी कुमार' के साथ फिल्म करेंगे 'दबंग खान'

WOW! 'खिलाड़ी कुमार' के साथ फिल्म करेंगे 'दबंग खान'

बॉलीवुड के दीवानों के लिए खुशखबरी है, फिल्मी दुनिया के दो बड़े सुपरस्टार एकसाथ एक फिल्म करने वाले हैं।

akshay salman karan johar- India TV Hindi
akshay salman karan johar

मुंबई: बॉलीवुड के दीवानों के लिए खुशखबरी है, फिल्मी दुनिया के दो बड़े सुपरस्टार एकसाथ एक फिल्म करने वाले हैं। जी हां, अभिनेता सलमान खान ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए इस बात पर मुहर लगा दी कि वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर रहे हैं। 

सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए।मुझे फॉलो कीजिए। एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर..अक्षय कुमार के साथ फिल्म कर रहा हूं।"

आपको बता दें सलमान ने कहा था कि वो अक्षय कुमार से साथ एक फिल्म करने वाले हैं और इस फिल्म के निर्माता करण जौहर होंगे। साथ ही सलमान ने यह भी कहा कि फिल्म में हीरो अक्षय कुमार ही होंगे।सलमान इस फिल्म के सह निर्माता होंगे। फिल्म का नाम 'रकीब' है। ये फिल्म अगले साल यानी 2018 में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।​ 

 

Latest Bollywood News