A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान, आमिर और शाहरुख समेत इन सितारों ने ऐसे मनाई ईद, फैंस को दी मुबारकबाद

सलमान, आमिर और शाहरुख समेत इन सितारों ने ऐसे मनाई ईद, फैंस को दी मुबारकबाद

आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋषि कपूर और अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर शांति और समृद्धि की कामना की।

<p>शाहरुख-आमिर</p>- India TV Hindi
शाहरुख-आमिर

मुंबई: आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, ऋषि कपूर और अनिल कपूर जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर शांति और समृद्धि की कामना की। आमिर ने बुधवार को ट्वीट किया, "सभी को ईद की बधाई। ईद मुबारक।"

आमिर ने इस बार की ईद अपने परिवार और दंगल की स्टार फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के साथ मनाई।

वहीं शाहरुख खान बेटे अबराम के साथ मन्नत के बाहर आए और अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी।

वहीं सलमान खान ने इस अंदाज में ईद की बधाई दी है।

'3 इडियट्स' के को-स्टार बोमन ईरानी ने भी सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा, "हमेशा खुशी, शांति और समृद्धि मिले।"

निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया, "सभी को ईद मुबारक..प्यार, खुशियां और भाईचारा।"

अभिनेता राजपाल यादव ने आशा व्यक्त की है कि यह ईद असीमित आनंद लाए, खास दिन आपकी सारी कामनाएं पूरी हों और आप और आपके पूरे परिवार को अल्लाह का आशीर्वाद मिले।

अनिल ने ईद के आनंदमय अवसर पर सभी को 'दिल से शुभकामनाएं' दी है।

धर्मेद्र, अरशद वारसी, इनामुलहक, रवीना टंडन, अमीषा पटेल और कियारा आडवाणी ने भी ट्विटर पर सभी को ईद की बधाई दी है।

Latest Bollywood News