पनवेल फार्महाउस में सलमान खान ने फैमिली के साथ मनाया भांजे आहिल का बर्थडे, देखें तस्वीरें
21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ पनवेल स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं।

बता दें कि अपनी पसंदीदा जगह पनवेल के फार्महाउस में सलमान परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। वो खाली समय में चित्रकारी भी करते हैं। कभी आहिल के साथ आम तोड़ते भी नज़र आते हैं।
सलमान ने फिल्म उद्योग के उन 25,000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का फैसला किया है, जिनका जीवन राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे लॉकडाउन से प्रभावित हुआ है, जिसने बॉलीवुड में फिल्म निर्माण की सारी गतिविधियों को प्रभावित कर दिया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि कलाकारों को सलमान का योगदान मदद करेगा।
इससे पहले सलमान ने देशवासियों को घर में रहने की अपील करते हुए भी एक वीडियो शेयर किया था।