सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने मध्य प्रदेश में की पेंटिंग, तस्वीरें हुई वायरल
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस आईफा 2020 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मध्य प्रदेश में थे। जहां दोनों पेंटिंग एग्जीबिशन में भी गए।

सलमान खान ने आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना मध्य प्रदेश से कनेक्शन भी बताया। सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है और उन्होंने बचपन के कई खूबसूरत पल वहां बिताए हैं।
आपको बता दें सलमान खान इस साल आईफा 2020 होस्ट करने वाले हैं। यह इवेंट 27-29 मार्च को इंदौर में होगा। वहीं एक फंक्शन 21 मार्च को भोपाल में भी होगा।