सलमान खान और पीएम मोदी, पढ़िए अज़ान सुनकर कौन-कौन रोक चुका है अपने कार्यक्रम
सलमान खान और पीएम मोदी, पढ़िए अज़ान सुनकर कौन-कौन रोक चुका है अपने कार्यक्रम
Jyoti Jaiswal
Published : Apr 21, 2017 06:31 pm IST, Updated : Apr 21, 2017 06:44 pm IST
सोनू निगम आजकल अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में हैं। सोनू निगम ने अज़ान के वक्त बजने वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर लाउडस्पीकर पर अज़ान चलने को गुंडागर्दी तक कह दिया था।
इंदिरा गांधी के जन्मशती के मौके पर 22 नवंबर 2016 को सोनिया गांधी इलाहाबाद के स्वराज भवन में बोल रही थीं। तभी अज़ान की आवाज आने लगी और सोनिया गांधी ने बोलना बंद कर दिया, अज़ान का सम्मान दिखाते हुए सोनिया ने अपना सिर भी ढक लिया था। अज़ान साढ़े 7 मिनट तक चलती रही और इस दौरान सोनिया गांधी चुप रहीं।