A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म में टकराएंगे सलमान और रणवीर, दिलचस्प होगा मुकाबला

इस फिल्म में टकराएंगे सलमान और रणवीर, दिलचस्प होगा मुकाबला

पिछले दिनों खबर आई थी कि 'धूम-4' में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने विलेन का किरदार निभाने के लिए हांमी भर दी है। फिल्म में वह रणवीर सिंह से टकराते हुए दिखेंगे।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: 'धूम' सीरीज की अब एक और फिल्म बनने जा रही है। दर्शकों में इस सीरीज को लेकर एक अलग ही उत्सुकता देखने को मिलती है। पिछले दिनों खबर आई थी कि 'धूम-4' में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने विलेन का किरदार निभाने के लिए हांमी भर दी है। सलमान के फैंस जहां एक तरफ इस खबर से काफी खुश हैं वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के प्रशंसकों को इससे थोड़ी सी निराशा हो सकती है, क्योंकि कहा जा रहा है कि इस सीरीज में हो सकता है कि ये दोनों देखने को न मिलें। फिल्म के बारे में खबर है कि इसमें सलमान के साथ रणवीर सिंह भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

'धूम-4' के निर्माता आदित्या चोपड़ा चाहते हैं कि इस फिल्म में रणवीर सिंह को भी अह्म किरदार में रखा जाए। अगर ऐसा होता है तो फिल्म में सलमान और रणवीर को एक दूसरे के सामने देखना काफी रोमांचक साबित होगा। ये दोनों पहली बार इस फिल्म में साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह इन दिनों यशराज फिल्म्स के चहेते बने हुए हैं। फिलहाल रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

खबरों के अनुसार इस बार फिल्म का टाइटल 'धूम रिलोडिड: द चेज कंटीन्यूज' रखा गया है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर तभी से कयास लगाए जाने लगे थे जब 'धूम-3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के लिए सबसे पहले बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम सामने आया था, लेकिन सलमान खान ने बाजी मार ली है।

Latest Bollywood News