A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखे सलमान-सोनाक्षी, क्या आपने देखा इनका मजेदार वीडियो

एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखे सलमान-सोनाक्षी, क्या आपने देखा इनका मजेदार वीडियो

सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा अब एक बार फिर से उनके साथ पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। दरअसल इन दिनों चक्री टोलेती के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं सोनाक्षी सिन्हा अब एक बार फिर से उनके साथ पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। दरअसल इन दिनों चक्री टोलेती के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म में सोनाक्षी को मुख्य अदाकारा के तौर पर देखा जाने वाला है। अब इस फिल्म का गाना 'नैन फिसल गए' रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सोनाक्षी को सलमान के साथ देखा जा रहा है। पूरे गाने में वह काफी अलग अंदाज में इंच टेप से सलमान का माप लेती हुई दिखाई दे रही हैं। गाने की शुरुआत में सोनाक्षी के साथ जाने माने पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी दिखाई दे रहे हैं।

गाने की शुरुआत में सोनाक्षी हाथ में इंच टेप पकड़ कर एक कपड़े का माप लेती हुई दिख रही हैं। लेकिन उन्हें इसमें काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में उनके पास बैठे दिलजीत उनसे कहते हैं, तुम ऐसे सोचो कि तुम सलमान खान का माप ले रही हो। बस फिर क्या था इतने में ही दबंग खान की एंट्री हो जाती है। अब सोनाक्षी मजेदार तरीके से उनका माप लेने लगती हैं, वहीं सलमान भी कई अलग अलग ढंग से पोजिशन में खड़े होते हैं। बता दें कि यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में सोनाक्षी के अलावा दिलजीत दोसांझ, करण जौहर, रितेश देशमुख, बोमन इरानी और लारा दत्ता जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News