1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काला हिरण मामला: सलमान बोले, ‘मैं बेगुनाह, मुझे फंसाया गया’

काला हिरण मामला: सलमान बोले, ‘मैं बेगुनाह, मुझे फंसाया गया’

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान गुरुवार सुबह अवैध हथियार रखने के मामले में जोधपुर अदालत में पेश हुए। फिलहाल सलमान का बयान दर्ज करा लिया गया है और 4 अप्रैल तक के लिए अगली सुनवाई टाल दी गई है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान गुरुवार सुबह अवैध हथियार रखने के मामले में  जोधपुर अदालत में पेश हुए। फिलहाल सलमान का बयान दर्ज करा लिया गया है और 4 अप्रैल तक के लिए अगली सुनवाई टाल दी गई है। सलमान के वकील का कहना है कि उन्हें गलत तरीके से इस मामले में फसाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े:- हिट एंड रन मामले में सलमान को सर्वोच्च न्यायालय का नोटिस

सलमान के खिलाफ 15 अक्टूबर 1998 में जोधपुर जिले के लुनी थाने में अवैध हथियार रखने का  मामला दर्ज किया गया था। उस वक्त उन पर यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्होंने इसी हथियार से काले हिरणों का शिकार किया था। उस वक्त सलमान के पास दो हथियार थे रिवॉल्वर पॉइंट 32 और राइफल पॉइंट 32 इनकी लाइसेंस अवधि 22 सितंबर 1998 में ही समाप्त हो चुकी थी।

पिछली बार सुनवाई में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें 10 मार्च को कोर्ट में शामिल होने का आदेश दिया था और आज करीब 11 बजे सलमान खान कोर्ट में पेश हो गए। सलमान के वकीलों ने इस मामले में गवाहों के बयानों की फिर से मांग की थी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था इस कारण सलमान को भी दोबारा बयान देना पड़ा।

काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान के साथ बॉलीवुड हस्तियां सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू भी आरोपी हैं। उस दौरान ये सभी सितारें राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त जोधपुर पुलिस ने इनके खिलाफ 4 मामले दर्ज किए थे जिनमें से 3 काले हिरण के शिकार के थे जबकि एक सलमान के अवैध हथियार रखने पर था।

Latest Bollywood News