A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने किया 'रुस्तम' का समर्थन

सलमान खान ने किया 'रुस्तम' का समर्थन

एक विशेष वीडियो में सुपरस्टार सलमान खान ने प्रशंसकों से सिनेमा घर जाने और अपने दोस्त अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रूस्तम देखने की अपील की है।

Salman Khan Rustum support- India TV Hindi
Salman Khan Rustum support

मुंबई: एक विशेष वीडियो में सुपरस्टार सलमान खान ने प्रशंसकों से सिनेमा घर जाने और अपने दोस्त अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रूस्तम देखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर 12 सकेंड के वीडियो में सलमान 50 ने अक्षय कुमार को फिल्म जगत का रूस्तम ए हिंद कहा है। 

सलमान ने वीडियो में कहा है, हमारे फिल्म जगत के रूस्तम ए हिंद की फिल्म जल्द ही सिनेमा घर में प्रदर्शित होगी। फिल्म का नाम रूस्तम है और यह 12 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है। जाईये और अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम देखिये। सलमान ने इस वीडियो का शीर्षक लिखा है अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम के दस दिन शेष। 

फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश ने किया है। यह फिल्म नौसेना अधिकारी के एम नानावती के जीवन के वास्तविक घटना पर आधारित है जिसमें इलियाना डीक्रूज और ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News