1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान 'दबंग 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचे चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरू में भी करेंगे प्रचार

सलमान खान 'दबंग 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचे चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरू में भी करेंगे प्रचार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पहली बार अपनी फिल्म 'दबंग 3' का प्रचार करने चेन्नई पहुंच चुके हैं। 

<p>सलमान खान 'दबंग 3' के...- India TV Hindi
सलमान खान 'दबंग 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचे चेन्नई

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पहली बार अपनी 'दबंग 3' का प्रचार करने चेन्नई पहुंच चुके हैं। इसके बाद वे हैदराबाद और बेंगलुरू में भी फिल्म का प्रचार करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के हिंदी भाषा के साथ ही तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने को लेकर दक्षिणी क्षेत्रों में प्रचार करने का निर्णय लिया गया है।

प्रचार के दौरान फिल्म के सह-कलाकार सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक प्रभुदेवा भी सलमान के साथ इवेंट में मौजूद रहेंगे। सलमान खान ने चेन्नई पहुंचकर प्लेन से उतरते हुए वीडियो भी शेयर किया है।

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बने इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है, वहीं सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video