A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘भारत’ के दूसरे शेड्यूल के लिए माल्टा पहुंचे सलमान खान, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

‘भारत’ के दूसरे शेड्यूल के लिए माल्टा पहुंचे सलमान खान, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

सलमान खान इन दिनों पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन अब खबर आई है कि दबंग खान ने इस फिल्म की माल्टा शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन अब खबर आई है कि दबंग खान ने इस फिल्म की माल्टा शेड्यूल की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने 'भारत' के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग होने के बाद अब माल्टा में इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान ने शुक्रवार रात अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "खूबसूरत देश माल्टा में 'भारत' का शूटिंग शेड्यूल शुरू हुआ।"

'दबंग' स्टार के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा, "माल्टा में 'भारत'।" गौरततलब है कि फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।

बता दें कि फिल्म में पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली थीं, लेकिन बाद में उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया इसके बाद उनकी जगह कटरीना कैफ को कास्ट कर लिया गया। यह फिल्म वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का आधिकारिक अडेप्टेशन है। 'भारत' 2019 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News