मुबंई:- कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 9' के विजेता का इंतजार इसके फैंस काफी बेसब्री से कर रहे थे और इसका आखिरकार बिग बॉस सीजन 9 का विजेता घोषित हो ही गया। ये विजेता और कोई नहीं बल्कि दो रियलिटी शो के विनर रह चुके पंजाबी मुंड़ा प्रिंय नरुला हैं। सूत्रो के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि प्रिंस 'बिग बॉस 9' के विजेता बन चुके हैं।इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: एक्स प्रतिभागी चाहते हैं, प्रिस बने विजेताइस बार शो की थीम डबल ट्रबल होने की वजह से शो में प्रिंस को किसी एक प्रतिभागी के साथ घर में एंट्री करनी थी, लेकिन उस वक्त कोई भी उन्हें चुनने के लिए तैयार नहीं था और आज उन्होंने अपने प्यार और दोस्ती से इतने लोगों का दिल जीत लिया है कि हर कोई चाहता है वह शो की विजेता रहें।प्रिंस शो में अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उनका नाम शुरुआत में युविका चौधरी के साथ जुड़ा था और कुछ वक्त बाद उनके और नोरा के अफेयर्स की खबरें मीडिया में आने लगी।