मुंबई: अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के पहली भारत बार में हो रहे कॉन्सर्ट को लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खूब धमाला मचा हुआ है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सुपरस्टार सलमान खान के अंगरक्षक शेरा को सौंपी गई है। वह पर्पज वर्ल्ड टूर के लिए भारत आ रहे हैं। शेरा को सलमान का 20 वर्षों के दौरान सबसे भरोसेमंद अंगरक्षक माना गया है। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है।
जानकार सूत्रों का कहना है कि वह इस महीने भारत आ रहे जस्टिन बीबर की सुरक्षा-व्यवस्था की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखेंगे। इससे पहले वह विल स्मिथ, जैकी चैन और कानू रीव्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की सुरक्षा-व्यवस्था संभाल चुके हैं। ...जब राजामौली ने बताया प्रभास से जुड़ा ये मजेदार किस्सा
सलमान खुद ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके गायक की मेजबानी कर सकते हैं, वह अपने संगीत कार्यक्रम के लिए 8 मई को भारत आ रहे हैं। कार्यक्रम व्हाईट फॉक्स इंडिया द्वारा 10 मई को आयोजित किया जा रहा है। इस कॉन्सर्ट के लिए खूब तैयारियां भी की जा रही हैं। बता दें कि जस्टिन के इस कॉन्सर्ट में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल होने वाले हैं। व्हाइट फॉक्स इंडिया के निदेशक व इस टूर के प्रमोटर अर्जुन जैन ने कहा कि गायक कि यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप देने का काम हो रहा है।
Latest Bollywood News