फैंस से बर्थडे विशेज लेने बालकनी पर आए सलमान खान, पब्लिक हुई आउट ऑफ कंट्रोल
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।

परिवार के साथ सलमान खान
सलमान खान के जन्मदिन पर अर्पिता ने अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। सलमान का बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद अर्पिता हॉस्पिटल गईं और सी-सेक्शन के बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम अर्पिता ने आयत रखा है। सलमान खान ने आयत का वेलकम किया है। सलमान ने अर्पिता और आयुष को खास बर्थडे गिफ्ट देने पर शुक्रिया अदा किया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में दबंग 3 के साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। इस फिल्म में सई मांजरेकर ने डेब्यू किया था। सलमान खान के साथ सुदीप किच्चा और सोनाक्षी सिन्हा भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आए थे।