A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने कटरीना कैफ को ब्यूटी ब्रैंड लॉन्च करने पर दी बधाई, फैंस को दी ये सलाह

सलमान खान ने कटरीना कैफ को ब्यूटी ब्रैंड लॉन्च करने पर दी बधाई, फैंस को दी ये सलाह

सलमान खान ने कटरीना को नए ब्रेंड के लिए बधाई देते हुए अपने सभी फैंस को ये सलाह दी है। आप भी जानिए उन्होंने क्या कहा है।

salman congratulate katrina- India TV Hindi
salman congratulate katrina

कटरीना कैफ ने हाल ही में अपना ब्यूटी ब्रैंड लॉन्च किया है जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद सलमान खान ने कटरीना को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। इससे  पहले शाहरुख खान भी कटरीना को उनके ब्यूटी ब्रैंड के लिए मुबारकबाद दे चुके हैं।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर कटरीना को बधाई देते हुए अपने फैंस से कहा है - "टू ऑल माई फैंस, अब आप भी मेकअप के लिए लाइन में खड़े हो जाएं, प्लीज फॉलो करो।"

मालूम हो कटरीना के ब्यूटी ब्रैंड का नाम का के बाई कटरीना है। बताया जा रहा है कि यह स्टाइलिश और कॉस्मेटिक ब्रैंड होगा जहां मेकअप का तमाम सामान मिलेगा। 

इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज शेयर करते  हुए कटरीना ने लिखा - 'यह फाइनली तैयार है। 22 अक्‍टूबर 2019 से आ रहा है।'

Latest Bollywood News