A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दबंग 3' से सई मांजरेकर का पहला पोस्टर आया सामने, ट्रेलर कल होगा रिलीज

'दबंग 3' से सई मांजरेकर का पहला पोस्टर आया सामने, ट्रेलर कल होगा रिलीज

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से सई मांजरेकर का पहला पोस्टर सामने आ गया है। ट्रेलर कल रिलीज होगा।

dabangg 3 saiee manjrekar first poster- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM dabangg 3 saiee manjrekar first poster

सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। सई मांजरेकर इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। दबंग 3 से सई मांजरेकर पहला पोस्टर सलमान खान ने शेयर किया है।

सलमान खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-हमारी प्योर इनोसेंट मासूम खुशी। ट्रेलर कल रिलीज होगा। सलमान खान ने सई का मोशन पोस्टर भी शेयर किया है।

दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। ट्रेलर के रिलीज से पहले सभी किरदारों के पोस्टर सलमान खान सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कल सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को इंट्रोड्यूस करते हुए उनके पोस्टर शेयर किए थे।

आपको बता दें दबंग 3 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। दबंग 3 में साउथ के स्टार सुदीप किच्चा विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News