A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के गाने 'हुड हुड दबंग' से हटाए गए आपत्तिजनक सीन

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के गाने 'हुड हुड दबंग' से हटाए गए आपत्तिजनक सीन

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के गाने 'हुड हुड' से कुछ आपत्तिजनक सीन्स हटाए गए हैं। सलमान खान फिल्म्स ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

dabangg 3- India TV Hindi
दबंग 3 

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गाने रिलीज हो चुके हैं और लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। 'दबंग 3' का 'हुड हुड दबंग' गाना बहुत फेमस हुआ है। कुछ समय पहले इस गाने के की कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति जताई गई थी। जिसके बाद सलमान खान फिल्म्स ने कुछ सीन्स हटाने का फैसला लिया है।

सलमान खान फिल्म्स ने एक नोट ट्वीट किया। इस नोट में लिखा था- सबकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने खुद से 'हुड हुड दबंग' गाने से कुछ सीन्स हटाने का फैसला लिया है। 

आपको बता दें 29 नवंबर को हिंदू जनजागृति समिति की महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ ब्रांच ने सेंसर बोर्ड को लेटर लिखकर कुछ सीन्स हटाने के लिए कहा था। उन्होंने लेटर में लिखा- अगर फिल्म ट्रेलर में हमने जो कुछ देखा है, उसी की तर्ज पर फिल्म में दिखाया गया तो यह हिंदू देवी-देवताओं और साधुओं का बेहद चौंकाने वाला चित्रण है सनातन धर्म की बुनियादी नींव पर मजाक उड़ाना होगा।

दबंग 3 की बात करें तो फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साईं मांजरेकर और किच्चा सुदीप अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। दबंग 3 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है।

Latest Bollywood News