मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रिश्ते बनाना और निभाना बखूबी जानते हैं। जो भी एक बार सलमान खान से जुड़ता है वो उनसे हमेशा के लिए जुड़ा रह जाता है। भले ही किन्हीं कारणों से कोई सल्लू भाई से थोड़ी दूरियां बना ले, लेकिन सलमान अपनी हर पार्टी में करीबियों को बुलाना नहीं भूलते। फिर वो चाहे उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ही क्यों न हो। हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता की गोदभराई की रस्म हुई जिसमें सलमान के करीबी लोगों ने शिरकत की। इस पूरे समारोह के दौरान सबकी निगाहें सिर्फ एक चेहरे पर टिकी रही और वो थीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी।इसे भी पढ़े:- सलमान ने फिर किया कैटरीना को सरप्राइज़्ड, जानें कब और कहां?आपको बता दें कि रविवार को मुंबई के होटल ताज होटल एण्ड लैंड्स में अर्पिता की गोद भराई के समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए। सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी इसका हिस्सा बनीं। समारोह खत्म होने के बाद दबंग खान उन्हें सी-ऑफ करने के लिए बाहर उनकी गाड़ी तक गए और जाने से पहले उन्होंने संगीता के गाल पर किस भी किया। जहां एक तरफ अर्पिता की इस खुशी के मौके पर बॉलीवुड के जाने मानें सितारे शामिल हुए वहीं दूसरी तरफ अरबाज और मलाइका इस खास मौके पर कहीं नजर नहीं आए।अर्पिता की शादी वर्ष 2011 नवंबर में आयुष शर्मा के साथ हुई थी।