A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की स्क्रिप्ट पर कभी भरोसा नहीं करते हैं पिता सलीम खान

सलमान खान की स्क्रिप्ट पर कभी भरोसा नहीं करते हैं पिता सलीम खान

सलमान खान के पिता सलीम खान कभी भी अपने बेटे की स्क्रिप्ट पर भरोसा नहीं करते हैं।

salman khan and salim khan- India TV Hindi
सलमान खान और सलीम खान

सलमान खान ने कहा कि उनके पिता और फेमस स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान अपने सुपरस्टार बेटे की स्क्रिप्ट पर कभी भरोसा नहीं करते हैं। 'दबंग 3' की स्टार कास्ट ने हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' के लिए शूट किया है।

कपिल ने सलमान से पूछा कि क्या वह फिल्म की कहानी को फाइनल करने से पहले अपने पिता को स्क्रिप्ट दिखाते हैं, तो सलमान ने कहा, "मैंने उन्हें दंबग 3 की पूरी स्क्रिप्ट तो नहीं सुनाई, लेकिन मैंने आधी कहनी उन्हें बताई और उन्हें यह काफी हद तक पसंद आई।"

सलमान ने याद करते हुए कहा, "मैं मुश्किल से उनके साथ स्क्रिप्ट साझा करता हूं, क्योंकि वह मेरी स्क्रिप्ट पर कभी भरोसा नहीं करते। वह बस कहते थे, पिटेगी (नहीं चलेगी)।"

साल 2010 में 'दबंग' फिल्म के साथ सलमान ने पुलिसकर्मी चुलबुल पांडे का किरदार बड़े परदे पर निभाया, तब से वह इस अवतार के लिए काफी प्रसिद्धि पा चुके हैं। अब इसी क्रम में इस सीरीज की तीसरी फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है

Latest Bollywood News