1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली' से क्यों डर गए बॉलीवुड के 'सुल्तान' ?

'बाहुबली' से क्यों डर गए बॉलीवुड के 'सुल्तान' ?

अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी हो गई है। सलमान ने अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। लेकिन जून में रिलीज होने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का प्रमोशन अभी सलमान ने नहीं शुरू किया। वजह है...

SALMAN BAHUBALI- India TV Hindi
SALMAN BAHUBALI

मुंबई: अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी हो गई है। सलमान ने अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। लेकिन जून में रिलीज होने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का प्रमोशन अभी सलमान ने नहीं शुरू किया। सलमान की फिल्म भले देर से रिलीज हो लेकिन प्रमोशन का काम दबंग खान जल्दी ही शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बार अभी तक ना पोस्टर रिलीज हुआ है ना ही कोई टीजर। खबर है कि दबंग खान फिल्म का प्रमोशन मई के पहले हफ्ते से शुरू करेंगे और ये सलमान की कोई स्ट्रैटेजी नहीं बल्कि ‘बाहुबली- द कन्क्लूजन’ का डर है।

माना जा रहा है कि बाहुबली 2 की वजह से सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट का प्रमोशन वेस्ट हो जाएगा क्योंकि दर्शकों पर उस वक्त सिर्फ बाहुबली का खुमार होगा। इसलिए ‘ट्यूबलाइट’ की मार्केटिंग टीम ने फिलहाल प्रमोशन होल्ड करके रखा है।

जब बाहुबली 2 रिलीज हो जाएगी और लोगों को कटप्पा का राज पता चल जाएगा तब सलमान अपनी फिल्म ट्यूबलाइट के प्रचार के लिए निकलेंगे।

अब ये देखकर तो यही लगता है सुल्तान को भी डर लगता है।

Latest Bollywood News