नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अब तक की सबसे शानदार परफार्मेंस वाली फिल्म सुल्तान महज तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा छूती नजर आ रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जाने माने फिल्म विश्लेषक तरन आदर्श का ऐसा अनुमान है कि फिल्म शुक्रवार तक आसानी से 100 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। तरन के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छा कारोबार किया है। आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन की 40 करोड़ का कारोबार कर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। गौरतलब है कि सलमान की फिल्मों ने ही बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब का ट्रेंड शुरू किया था, जिसे छूने के लिए हर फिल्म बेताब रहती है।